इंदौर। 1 अक्टूबर से शहर में दूध के नए दाम लागू किए गए हैं। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने घर पहुंच दूध का रेट 63 से बढ़ाकर 65 रुपए और दुकानों पर खुले दूध का रेट 68 रुपए प्रति लीटर तय किया है। वहीं, मध्यप्रदेश दूध किसान संघ ने दूध का खरीद मूल्य 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने दूध की सप्लाई रोकने की संभावना जताई है, हालांकि फिलहाल सप्लाई बंद करने का कोई फैसला नहीं हुआ है।
