नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। नेहा बोरा भी पुलिस हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में शामिल थीं। पुलिस द्वारा उन्हें ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनावी व्यवस्था और SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए तथा CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। पुलिस के मुताबिक, निर्धारित अनुमति के बिना भीड़ जुटने के कारण कार्रवाई की गई।
