Oplus_131072
इंदौर। नगर निगम में करीब एक दशक से ड्राइवर के पद पर पदस्थ कर्मचारी धर्मेंद्र धारू द्वारा विषैला पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि विषैला पदार्थ पीने से पहले धर्मेंद्र धारू ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्होंने काम से हटाए जाने और पिछले दो दिनों से वाहन चलाने की अनुमति नहीं दिए जाने का दावा किया है। उन्होंने मानसिक दबाव और प्रताड़ना की बात भी कही है।वीडियो में धर्मेंद्र ने दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर, सहायक सीएस भंवर धावरे और बंटी नामक चार लोगों पर रुपये की मांग करने तथा उधारी और ब्याज के पैसों को लेकर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और धर्मेंद्र धारू के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस वीडियो, परिजनों के बयान और आर्थिक लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर सकती है।
