Oplus_131072
“फिल्म इंडस्ट्री में राखी सावंत की जो स्थिति, राजनीति में वही जीतू पटवारी की”
इंदौर। भाजपा इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर दिया गया एक बयान चर्चा में है। मिश्रा ने पटवारी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री राखी सावंत से की।सुमित मिश्रा ने कहा कि “फिल्म इंडस्ट्री में राखी सावंत की जो स्थिति है, वही स्थिति राजनीति में जीतू पटवारी की है।” मिश्रा ने यह टिप्पणी किस राजनीतिक संदर्भ में की, यह उनके वायरल वीडियो में सुनने को मिल रहा है।गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से इंदौर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी लगातार जारी है। हाल ही में भी सुमित मिश्रा और जीतू पटवारी के बीच ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बयान और पत्राचार सामने आया था।देखिए वीडियो में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को लेकर क्या कहा।
