गुजरात के करजण में NH-48 पर जिंदाल कंपनी के सामने स्थित पेट्रोल-सीएनजी पंप पर CNG भराते समय एक कार की गैस टंकी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के बाद पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मचा दिखाई दे रहा है। धमाका किस वजह से हुआ और इसमें कोई घायल हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
