इंदौर। एमआर-9 चौराहा स्थित शहनाई रेसिडेंसी से एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कन्या भोज के लिए गई बच्चियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट किए जाने की शिकायत की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्चियों को लेकर एमआईजी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
