इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में सड़क हादसे में 35 वर्षीय शेयर कारोबारी अनंत भंडारी की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रहे थे, तभी एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागा और करीब 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ लिया। खुड़ैल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
