उज्जैन | खबर सत्याग्रह
उज्जैन में आयोजित श्री गुरु टेकचन्द जी महाराज (अखिल भारतीय श्री दामोदर वंशीय समाज) के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़छा स्थित समाज के धाम में धर्मशाला निर्माण और स्थान के विकास के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान भी इस धर्मशाला से तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने समाज के विकास कार्यों में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने हेमंत टेलर के सुपुत्र श्याम टेलर द्वारा युवा मोर्चा की कमान संभालते हुए जनसेवा के कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की सराहना की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से समाज के धाम में सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम की उम्मीद बढ़ी है।
