इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित राजकमल रेसीडेंसी के एक फ्लैट में बिजली कर्मचारी निर्मल राजपूत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि निर्मल की मौत करीब 12 घंटे पहले हुई थी।निर्मल के शरीर पर हल्के चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने फ्लैट में रहने वाली निर्मल की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।बिजली विभाग में लाइनमैन था निर्मलनिर्मल राजपूत मूल रूप से बागड़दा, एरोड्रम क्षेत्र का निवासी था और बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में काम करता था। वह राजकमल रेसीडेंसी में रहने वाली महिला का परिचित था। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रहती है।सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में निर्मल बिल्डिंग में पीछे के रास्ते से आता दिखाई दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजारएसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल निर्मल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।निर्मल के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
