Oplus_131072
इंदौर में एरोड्रम थाना पुलिस ने पुराने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 50 लोगों को थाने बुलाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई।पिछले पांच वर्षों में तोड़फोड़ और अन्य अपराधों में शामिल रहे इन लोगों के डोजियर भरवाए गए। पुलिस ने सभी को दोबारा अपराध में शामिल होने पर सख्त कानूनी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम करना है।
