इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर में निजी बोरिंग को लेकर जिला कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश के बीच स्कीम नंबर 78 में देर रात बोरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रात 11:35 बजे वृंदावन होटल वाली गली में चाय लीला के सामने बोरिंग का काम चल रहा था।इस घटना का लाइव वीडियो इसी क्षेत्र के एक नागरिक ने उपलब्ध कराया है। देर रात बोरिंग किए जाने का मामला सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।ऐसे में देखना होगा कि जिला कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश के बावजूद हो रहे इस काम पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।देखें मौके का लाइव वीडियो।
