इंदौर, 28 नवंबर 2026: सिका कॉलेज, इंदौर द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. सृष्टि, सांसद प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस अवसर पर सिका एजुकेशनल ट्रस्ट के सम्माननीय सदस्य, अध्यक्ष श्री कार्तिक शास्त्री, मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. आर. श्रीधर, कोषाध्यक्ष ट्रस्टी श्री के. गिरिधरन तथा ट्रस्टी श्री जी. रमेश और श्री सुरेश अय्यर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. गुंजन शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी ने कार्यक्रम की सुविचारित योजना और प्रत्येक प्रस्तुति के प्रभावशाली क्रियान्वयन की सराहना की। इसे अब तक का उनके द्वारा देखा गया सर्वश्रेष्ठ संविधान दिवस समारोह बताते हुए सिका प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें पारंपरिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, गीत तथा भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 15 महिला सदस्यों को समर्पित एक नाटिका शामिल रही। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की संवैधानिक यात्रा और लोकतांत्रिक मूल्यों को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से समझने का अवसर मिला।
