
इंदौर पुलिस में थाना प्रभारियों की बड़ी फेरबदल; सात टीआई हुए इधर से उधर
इंदौर। शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक श्री तारेश सोनी को थाना लुसडिया से अपराध शाखा भेजा गया है, वहीं थाना तुकोगंज निरीक्षक श्री जितेंद्र यादव और थाना एरोड्रम श्री तरूण भाटी को अपराध शाखा भेजा गया है।इसी तरह कार्यवाहक निरीक्षक श्री जितेंद्र चौहान, श्री वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री राजकुमार यादव और श्री नीरज कुमार बिरथरे के भी विभिन्न थानों व इकाइयों में स्थानांतरण किए गए हैं।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
