(खबर सत्याग्रह)इन्दौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कंजर मोहल्ला में हाल ही में हुई दंगा और अशांति की घटना पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपियों को तेजी से गिरफ्तार कर लिया और इलाके में उनका जुलूस निकालकर स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय उर्फ सूरज, ईशा, रोनित, शुभम, पंकज राठौर, अमन राठौर, चांदनी राठौर, मोहित राठौड़, अंकित राठौर और सीमा राठौर शामिल हैं।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।
