{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"adjust":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
रैडिसन चौराहे पर लाठी-रॉड से मारपीट का आरोप, बंजारा समाज ने पुलिस पर लगाए टालमटोल के आरोप
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित रैडिसन चौराहे के पास एक वाइन शॉप पर मामूली विवाद के बाद बंजारा समाज के युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाइन शॉप कर्मचारियों और उनके साथियों ने दिनेश राठौर, आकाश राठौर और रवि राठौर पर लाठी, रॉड और पाइप से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में समाजजन खजराना थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वाइन शॉप के बाहर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि वाइन शॉप में काम करने वाले कर्मचारियों ने युवकों को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में दिनेश राठौर के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी चोट लगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद परिजन और बंजारा समाज के लोग शिकायत दर्ज कराने खजराना थाने पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने लंबे समय तक FIR दर्ज नहीं की। समाजजनों के मुताबिक दोपहर में हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने देर रात करीब 8:30 बजे FIR प्रक्रिया शुरू की, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज करने में लगातार टालमटोल की गई।समाज के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन शराब ठेकेदार के दबाव में काम कर रहा है, वहीं समाजजनों ने वाइन शॉप के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि फुटेज सामने आने से पूरी घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।खजराना थाना पुलिस ने मामले में योगेश वर्मा और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि FIR में हुई देरी और पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
