इंदौर के एमआर-3 रोड स्थित एक गैस टंकी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास रहवासी क्षेत्र और गैस लाइन होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसीपी रूबीना मिजवानी, थाना लसूडिया एवं विजय नगर की FRV टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस और दमकल टीम ने सूझबूझ व बहादुरी दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
