
इंदौर ( सार्थक शर्मा )। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (नई दिल्ली) की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा इंदौर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को की गई। पिपलियाराव रोड स्थित मधुर मिलन गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में जिले के साथ-साथ तहसीलों के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। नवनियुक्त टीम ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला।*वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण*कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष- उपेंद्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष- सत्यनारायण वैष्णव व अरविंद द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल और प्रदेश सचिव जुनैद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान शहडोल जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह रघुवंशी, महासचिव योगेश पंथी सहित एडवोकेट जगदीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमावत और सुशील श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।*किसे मिली क्या जिम्मेदारी*नवनियुक्त कार्यकारिणी में विनोद शर्मा को जिला अध्यक्ष व प्रवीण जैन को महासचिव नियुक्त किया गया है। अन्य पदों पर नियुक्तियां इस प्रकार हैं उपाध्यक्ष: अंकित राठौर (महू), यत्नेश सेन (देपालपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (सांवेर), पूर्णिमा बीसे. (इंदौर)।सचिव: जितेश पाठक,इंदौर, उदय सिंह चावड़ा,देपालपुर, कमल चौधरी सांवेर।संयुक्त सचिव: विनोद शर्मा इंदौर l,महेश शर्मा टोनी (महू), संतोष परमार इंदौर,करण मेनारिया इंदौर ।संगठन मंत्री: शिवाजीश्रीवास्तव कोषाध्यक्ष: अनिल कौशल।कार्यकारिणी सदस्य: जितेंद्र सोनी,ललित शर्मा,डॉ.भास्कर तिवारी,विजय जोशी देपालपुर,गजेंद्र वैष्णव, दीनदयाल डांगी इंदौर,कुंदन करडवाल सांवेर।तहसील अध्यक्षों की भी हुई घोषणा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए तहसीलों में भी नियुक्तियां की गई हैं:देपालपुर अध्यक्ष दीपक जाट, सचिव-जितेंद्र नकुम।सांवेर:अध्यक्ष-ओमप्रकाश कटारिया,सचिव- डॉ.अतुल लाड़ना।महू:अध्यक्ष-अमित उपाध्याय, सचिव-आकाश राठौर।हातोद:अध्यक्ष- धीरेंद्र व्यास।पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प कार्यक्रम का संयोजन आलोक शर्मा (अकेला), डॉक्टर पंकज विरमाल,नवनीत शुक्ला, ऋषिकांत श्रीवास्तव ने किया। मंच पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार का संकल्प लिया गरिमामय कार्यक्रम में महासंघ जिला इंदौर के सम्माननीय सदस्यों व शहर के वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । मंच संचालन डॉक्टर अंचित स्वर्णकार किया अंत में सभी अतिथियों का आभार जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने माना

