
सुदामा नगर के रहवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से चली आ रही ड्रेनेज समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्रेनेज लाइन का कार्य युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से हो रही परेशानी से जल्द निजात मिल सके। निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद भी उपस्थित रहे।
