Oplus_131072
उज्जैन जिले के धतरावदा-गरोठ रोड पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक हुंडई कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी car को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कार से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गया। चालक की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया और उसकी जान बच गई। हालांकि कार में अन्य लोग सवार थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
