एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब बड़ा मोड़ ले चुका है। मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की CBI जांच के लिए सहमति दे दी है। इस फैसले के बाद पूरे प्रदेश में इस केस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि कोर्ट दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश देता है, तो सरकार पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेगी।वहीं इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने भी पूरे प्रकरण की जांच CBI से कराने की मांग उठाई थी। अब सरकार की मंजूरी के बाद मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है।
