इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त डीसीपी अमरेन्द्र सिंह और एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग और रात्रि गश्त की जा रही है।22 मई की रात विजयनगर पुलिस टीम गश्त और संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बीट आरक्षक कमल पटेल और आरक्षक सचेन्द्र सिंह को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्ष्य वर्मा (19) निवासी नूतन नगर, बीएनपी रोड देवास एवं वर्तमान पता इंदौर बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में छुपाकर रखा गया एक धारदार चाकू बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना विजयनगर में अपराध क्रमांक 0465/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।विजयनगर पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन हुई चाकू बरामदगी की कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन क्लीन” के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
