Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | जयपुरजयपुर में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हुई कथित मारपीट मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद अब अभिजीत दीपके पर हाथ उठाने वाले युवक का बयान सामने आया है।मीडिया से बातचीत में युवक ने कहा कि घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उसकी कोई गलत मंशा नहीं थी। युवक के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण होने से स्थिति अचानक बिगड़ गई थी। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
