इंदौर। सुपर कॉरिडोर रोड पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक दंपति अपने बच्चे के साथ बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार परिवार सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
