
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में धार में विकसित हो रहा पीएम मित्रा पार्क मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 2,156 एकड़ में विकसित हो रही इस परियोजना में अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 46 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।पार्क में सड़क, बिजली, जलापूर्ति, ड्रेनेज, CETP, STP, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, परीक्षण प्रयोगशालाएं और प्लग एंड प्ले शेड जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ चुका है, जबकि रेल कनेक्टिविटी पर भी काम जारी है।पीएम मित्रा पार्क के साथ इंदौर क्षेत्र में OFB Tech, Noize, Zeel और Arvind समूह की गारमेंट इकाइयों के निवेश से एक मजबूत टेक्सटाइल इकोसिस्टम तैयार हो रहा है। यहां निर्मित परिधानों की आपूर्ति H&M, Zara, Arrow और US Polo जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इंदौर-धार क्षेत्र वैश्विक टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्यात का बड़ा केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
