ब्रिस्बेन से वेलिंगटन जा रही एयर न्यूज़ीलैंड की फ्लाइट NZ272 लैंडिंग के दौरान अचानक आए विंड शियर (हवा की दिशा और गति में तेज बदलाव) की चपेट में आ गई। विमान ने रनवे को हल्के से छूने के बाद स्थिति को भांपते हुए पायलट ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत तुरंत गो-अराउंड (दोबारा उड़ान भरने) का फैसला लिया।इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से क्राइस्टचर्च डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ।गौरतलब है कि वेलिंगटन अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण हवाई अड्डों में गिना जाता है। पहाड़ियों और बंदरगाह के बीच स्थित होने के कारण यहां अक्सर तेज और बदलती हवाओं के चलते विमान संचालन पायलटों के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है।
