Oplus_131072
अब बनेगा फोरलेन ब्रिज
धार जिले के महू-नीमच मार्ग पर घाटाबिल्लौद में चंबल नदी पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने जर्जर पुल के दूसरे हिस्से को रविवार को नियंत्रित विस्फोट (ब्लास्ट) कर ध्वस्त कर दिया गया। यह पुल पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पुल को हटाने की कार्रवाई की। अब इस स्थान पर नया फोरलेन पुल बनाया जाएगा, जिससे बढ़ते यातायात दबाव के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज हो सकेगा।
