Oplus_131072
पुष्प विहार कॉलोनी के रहवासी ने मांगी निर्माण की अनुमति
इंदौर। शहर की पुष्प विहार कॉलोनी में एक भूखंड स्वामी ने अपने प्लॉट पर बड़ा पोस्टर लगाकर वर्षों से चली आ रही परेशानी को सार्वजनिक किया है। पोस्टर पर लिखा है, “हे राम… इंतजार के 20 साल, हमारा कसूर क्या है, निर्माण की अनुमति कब मिलेगी?”पीड़ित का दावा है कि कॉलोनी पिछले करीब 20 वर्षों से विभिन्न प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण प्रभावित रही, जिससे भूखंड मालिक अपने प्लॉट पर निर्माण नहीं कर सके। हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा कॉलोनी को वैध घोषित किए जाने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी, लेकिन अब भी निर्माण अनुमति मिलने का इंतजार बना हुआ है।पोस्टर के जरिए भूखंड स्वामी ने प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। कॉलोनी के अन्य रहवासी भी जल्द निर्माण अनुमति जारी करने की मांग कर रहे हैं, ताकि वर्षों से अटके अपने आशियाने का सपना पूरा कर सकें।हालांकि, निर्माण अनुमति जारी करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से इस पोस्टर या मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
