कई किलोमीटर तक घसीटता ले गया ड्राइवर, बड़ा हादसा टला
लखनऊ के दरोगा खेड़ा क्षेत्र में सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी एक डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक डीसीएम में फंस गई और कई किलोमीटर तक घसीटी जाती रही, जिससे निकल रही चिंगारियों के कारण बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस ने टीआई राजेश कुमार, पुष्कल सिंह और मयंक सिंह की तत्परता से डीसीएम को सुरक्षित रुकवाकर संभावित भीषण दुर्घटना टाल दी।
