इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित बजरंग नगर की द लायंस जिम वाली गली में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक मकान की पहली मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के रहवासियों ने तुरंत मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही हीरा नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। आग पर समय रहते नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
