
खबर सत्याग्रह, इंदौर।शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत हीरानगर पुलिस ने तीन आदतन बदमाशों को अवैध धारदार स्प्रिंग वाले चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक, 13 जुलाई को थाना हीरानगर की टीम क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भागीरथपुरा क्षेत्र में पुलिस को देखकर तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष जोसेफ (19), जय कुशवाह (22) और पारस केतवास (20) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से एक-एक धारदार स्प्रिंग वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।हीरानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर चाकू जब्त कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और उनके संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुशील पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र एवं आरक्षक विश्वरतन की सराहनीय भूमिका रही।
