भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा रविवार को भारी बारिश के बावजूद गहरी आस्था, उत्साह और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई. लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी और लाखों भक्तों ने इस दिव्य आयोजन में भाग लिया. प्रशासन के अनुसार, रथयात्रा में ओडिशा सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए करीब 8 से 9 लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का जनसैलाब पुरी की सड़कों पर उमड़ पड़ा और पूरे शहर में ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष गूंजते रहे.
