इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला एवं एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
