नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल पहुंचाया। सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे मौके पर हलचल मच गई।जानकारी के अनुसार, लगातार 20 दिनों के अनशन के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने पहले ही उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। इसी के मद्देनजर पुलिस उन्हें चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल ले गई।वहीं, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन खत्म कराने के लिए जबरन कार्रवाई की, धक्का-मुक्की की और कई लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनशन पर बैठे वांगचुक को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई।फिलहाल, इस कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
