इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर के लवकुश चौराहे पर निर्मित लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से तैयार यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को तेज़, सुरक्षित और सुगम बनाने के साथ कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डबल डेकर ब्रिज की सराहना करते हुए इसे आधुनिक इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे ट्रैक और फ्लाईओवर की त्रिस्तरीय संरचना वाला यह मेगा प्रोजेक्ट इंदौर की पहचान को नई ऊंचाई देगा और शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और ऐसे प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश को विकास की नई गति देने के साथ नागरिकों को जाम से राहत और सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगे।
