नशा मुक्ति अभियान 2.0 में क्रिकेटर रजत पाटीदार ने की सहभागिता
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘नशा मुक्ति अभियान 2.0’ के अंतर्गत आयोजित विशाल मैराथन में हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है।मैराथन का विशेष आकर्षण भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं को फिटनेस एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उनके साथ दौड़ने और उन्हें करीब से देखने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इंदौर पुलिस ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
