
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक दावा वायरल हो रहा है कि भारत सरकार 25 अगस्त 2026 से देश में Instagram को बैन करने जा रही है। इस खबर के वायरल होने के बाद लाखों यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और छोटे कारोबारियों के बीच चिंता बढ़ गई। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है।सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि भारत में Instagram को बैन करने को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा या आदेश जारी नहीं किया गया है। वायरल पोस्ट में किए गए दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि सरकार से जुड़े किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें और संदिग्ध पोस्ट या मैसेज को जांच के लिए रिपोर्ट करें। एजेंसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों से सतर्क रहना जरूरी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के कई फर्जी दावे वायरल हो चुके हैं, लेकिन जांच में वे सभी गलत साबित हुए। फिलहाल भारत में Instagram पर किसी भी तरह के प्रतिबंध का कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है और यूजर्स पहले की तरह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.
