पाकिस्तान सीमा से सटे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की मारक क्षमता और युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अभ्यास में भारतीय सेना के स्वदेशी धनुष और पिनाका समेत विभिन्न हथियार प्रणालियों की फायरिंग ने सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।
