इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष नायक को 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग की एक्टिवा भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान मनीष नायक का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर उसके साथी चेतन उर्फ कपील भाटी को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।एसीपी विजय नगर पराग सैनी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
