बदनावर। महू-नीमच फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची के घायल होने की जानकारी सामने आई है।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर फोरलेन जाम कर दिया। करीब एक घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते रतलाम-इंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान की जानकारी पुलिस की कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी।
