बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में खरहट टोल टैक्स के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी के मौके से फरार होने की सूचना है। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ट्रक से शराब की बोतलें निकालने में जुट गई। महिला-बच्चों समेत कई लोग सड़क पर बिखरी बोतलें समेटते नजर आए।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया। एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर शराब ले जाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
