इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर की क्लर्क कॉलोनी में अथर्व स्पोर्ट्स वियर के प्रचार के लिए लगाए गए गेट-वे होर्डिंग उद्घाटन के बाद भी नहीं हटाए गए हैं। होर्डिंग पर ₹5.51 लाख के फ्री गिफ्ट देने का दावा और नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। गेट-वे के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी होने की बात सामने आ रही है। खबर सत्याग्रह की टीम को एक आम नागरिक ने इन होर्डिंग का वीडियो बनाकर भेजा है। नागरिक ने सवाल उठाया कि जब हाईकोर्ट की ओर से अवैध होर्डिंग और विज्ञापन संरचनाओं को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं, तो इसके बावजूद ये गेट-वे कैसे लगाए गए? अब सवाल यह है नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो नगर निगम अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया? फिलहाल, होर्डिंग की अनुमति की स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
