इंदौर के पास बेटमा में शासकीय स्कूल की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। जमीन पर दीवार बनाए जाने का विरोध करते हुए स्कूल के बच्चों ने पहले शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर वे आक्रोशित हो गए।अपने स्कूल की जमीन बचाने के लिए बच्चों ने जमकर हंगामा किया और कथित तौर पर भू-माफियाओं द्वारा बनाई जा रही दीवार को तोड़ दिया।स्कूल की जमीन पर कब्जे के आरोप और बच्चों के विरोध ने सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मामले में संबंधित विभाग और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
