नगर में संस्कारों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक नई पहल सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी की नगर मंत्री श्रीमती स्वाति काशिद द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से “संस्कारों की पाठशाला” संचालित की जा रही है। इसके तहत सप्ताह में एक दिन उनके निवास पर बच्चों के लिए विशेष कक्षा आयोजित की जाती है।श्रीमती काशिद ने बताया कि इन कक्षाओं में बच्चों को भगवद् गीता, रामायण, वेदों के मंत्र, चारों वेदों का महत्व तथा महापुरुषों के प्रेरणादायी जीवन से परिचित कराया जाता है। शिक्षण का तरीका सरल और संवादात्मक रखा गया है ताकि बच्चे आसानी से समझ सकें।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन, सद्भाव और सेवा भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना की है और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया है।

