दुबई में जारी हमलों और धमाकों के बीच बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा है कि सभी भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। उन्होंने बताया कि हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और लोग दहशत में हैं, इसलिए सरकार तुरंत रेस्क्यू की व्यवस्था करे।यह वीडियो संजय शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने वहां की स्थिति और अपनी अपील साझा की है।
