{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
इंदौर। शहर की नाइट लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। देर रात डीजे की तेज धुन, डांस और रंगीन रोशनी के बीच अब क्लबों के अंदर के दृश्य भी चर्चा का विषय बनने लगे हैं।इसी बीच सत्य साईं चौराहा स्थित अपोलो हाई स्ट्रीट में मौजूद अंडरडॉग क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्लब के भीतर कुछ युवक-युवतियां खुलेआम किसिंग करते नजर आ रहे हैं। तेज म्यूजिक और चकाचौंध भरे माहौल के बीच यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ, जो अब लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच कुछ लोग बेफिक्र होकर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, मानो आसपास मौजूद लोगों की उन्हें कोई परवाह ही नहीं हो। हालांकि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे कुछ घंटे पहले पोस्ट किया गया बताया जा रहा है।गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। एक दिन पहले ही विजय नगर क्षेत्र के एक अन्य क्लब को लेकर भी इसी तरह की चर्चाएं सामने आई थीं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने शहर के हाई-प्रोफाइल क्लबों में हो रही गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ इसे नई पीढ़ी की सोच बता रहे हैं, तो कई इसे सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ मान रहे हैं।फिलहाल वीडियो वायरल है और इंदौर की नाइट लाइफ एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि ऐसे मामलों पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
