– गौमाता और भारत माता का पूजन कर किया शंखनाद-जल संरक्षण,जल संवर्धन और प्लास्टिक मुक्त भारत की ली शपथ
(खबर सत्याग्रह)इंदौर। यादव समाज कोर कमेटी के तत्वावधान में महामंडलेश्वर दादू महाराज और हिंदू आध्यात्मिक संस्थान के संयोजक विनोद बिड़ला के आतिथ्य में बड़े गणपति चौराहे पर हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा उत्सव में गौपूजन कर भारत माता की वंदना के साथ गुड़ धनिया का पारंपरिक प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर जल संरक्षण,जल संवर्धन और प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पं. गोपालकृष्ण शास्त्री, राकेश यादव, हिंदू आध्यात्मिक संस्थान के समन्वयक मनीष निगम, डॉ.आरडी यादव, इंजी.पुरुषोत्तम यादव, पूर्व आईजी अशोक यादव, डॉ.रमण यादव(पद्मश्री डॉ.भक्ति यादव फाउंडेशन), डॉ. चंद्रजीत यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यादव समाज कोर कमेटी अध्यक्ष गुलशन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का केसरिया अंगवस्त्र पहना के स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने गौमाता एवं भारत माता का पूजन किया और उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण,जल संवर्धन और प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष वीरसिंह यादव, सचिव चैनसिंह यादव, संगठन मंत्री अमरसिंह यादव, सांस्कृतिक सचिव लखन यादव, विधि प्रभारी शिवमूरत यादव, प्रवक्ता राजेश यादव,धुरंधर यादव, मुकेश यादव, संतोष यादव, गौरव यादव, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश यादव, संतोष यादव, रामकिशोर यादव, रमेश यादव, अखिलेश यादव, गिरीश वर्मा, कविता यादव,मंजू यादव, अंजना यादव, ममता यादव आदि उपस्थित हुए।
