{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"used_sources":{"version":1,"sources":[{"id":"459437608051900","type":"premium"}]}}

इंदौर। शहर के MR-10 ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

