(खबर सत्याग्रह)इंदौर। शहर के एलआईजी चौराहे स्थित टी टेंपल कैफे के बाहर बुधवार रात करीब 11:30 बजे विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो खबर सत्याग्रह के पास पहुंचा है, जिसमें कुछ युवक एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत गाली-गलौज से हुई थी। जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह पहले टी टेंपल कैफे पर काम कर चुका है।सूत्रों के मुताबिक, इस कैफे पर आए दिन विवाद होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां देर रात तक कर्मचारी और कुछ युवक बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिसके बाद राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार और झगड़े होते हैं।घटना के दौरान एलआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां से भीड़ हट चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को हटाया और आसपास की दुकानों व कैफे को बंद करवाया।
