इंदौर में करीब 300 करोड़ रुपये की जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। कारोबारी सूरज रजक और एक परिवार के बीच चल रहे इस मामले में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग रजक के समर्थन में सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मुंबई के टीवी एक्टर रेमन कक्कड़ के खिलाफ नाराज़गी जताई और उनका पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग भी की।सूरज रजक का कहना है कि उन्होंने संबंधित परिवार की सहमति से सालाना 50 लाख रुपये किराए पर जमीन लेने की डील की थी। उनके अनुसार, जमीन दिखाकर उनसे समझौता कराया गया, लेकिन जब उन्होंने काम शुरू किया तो अचानक उनके खिलाफ एकतरफा FIR दर्ज करा दी गई।रजक का आरोप है कि जमीन पहले से ही विवादित थी और इस पर कई मामले कोर्ट में लंबित हैं, जिसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उनका यह भी कहना है कि जमीन में एक अन्य हिस्सेदार होने की बात भी उनसे छुपाई गई।वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी अपने दावे किए जा रहे हैं। फिलहाल मामला लगातार गरमाता जा रहा है ।
