इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित अखंड नगर और लोकनाथ नगर कॉलोनी में इन दिनों नशेड़ियों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि रात होते ही असामाजिक तत्व खुलेआम नशा करते हैं और राह चलते लोगों को रोककर उनसे पैसे मांगते हैं। विरोध करने या पैसे न देने पर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रात में घर से निकलने से भी डरने लगे हैं।एक जागरूक नागरिक द्वारा भेजे गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बेखौफ बदमाश इलाके में नशाखोरी कर रहे हैं।
